सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सबसे बड़ी खबरबलुवाना न्यूज पंजाब🔎 🏚️🔍जांच की आंच शीघ्र पहुंचने वाली है केजरीवाल के घर ‼️ AAP की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्‍ली सरकार के दो मंत्रियों ने एक ही दिन इस्‍तीफा दे दिया है। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के अचानक इस्‍तीफों ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सिसोदिया दिल्‍ली के डिप्‍टी CM थे तो जैन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री। दोनों मंत्री जेल में हैं। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग भी उठने लगी है। BJP और कांग्रेस दोनों के इस मसले पर सुर बिल्‍कुल एक से हैं। दोनों विपक्षी दलों ने नैतिक आधार पर CM से इस्‍तीफा देने को कहा है। उनका कहना है कि जांच की आंच जल्‍द ही केजरीवाल के घर तक पहुंचने वाली है। रविवार शाम को CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। आबकारी नीति 2021-22 में भ्रष्‍टाचार को लेकर सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में AAP के कई और नेता भी जांच के घेरे में हैं। कुछ सलाखों के पीछे भी हैं। इनमें विजय नायर शामिल हैं। पिछले साल सीबीआई ने नायर को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में पहले से ही सत्‍येंद्र जैन जेल में हैं। उन पर ED ने केस दर्ज किया हुआ है।सबसे बड़ी खबर बलुवाना न्यूज पंजाबमनीष सिसोदिया के साथ ही सत्‍येंद्र जैन ने इस्‍तीफा दे दिया। इन दोनों का इस्‍तीफा CM केजरीवाल ने मंजूर कर लिया। हालांकि, अब BJP और कांग्रेस दोनों AAP पर हमलावर हो गई हैं। वे केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग करने लगी हैं। दिल्‍ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि CBI और ED की जांच अब आगे बढ़कर CM केजरीवाल तक पहुंचेगी। केजरीवाल को भी इस बात का एहसास है। नैतिक आधार पर उन्‍हें दिल्‍ली के CM पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए। कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को सिसोदिया की जिम्‍मेदारियां सौंपने की खबरों के बीच चौधरी ने ये बातें कहीं हैं। अन‍िल चौधरी बोले कि ये वही केजरीवाल हैं जो 2013 में UPA से सवाल खड़ेकर उससे सत्ता छोड़ने के लिए कहते थे। यहां तक उन्‍होंने मनमोहन सिंह जैसे शख्‍स से इस्‍तीफे की मांग की थी। अनिल कुमार के मुताबिक, ये भ्रष्‍टाचार कराया गया है। जिन लोगों से भी ऐसा कराया गया है, वे सभी धीरे-धीरे सलाखों के पीछे जा रहे हैं। CM को चाहिए कि वह इस्‍तीफा दें ताकि मामले में निष्‍पक्ष जांच हो सके ▪️/>AAP ने कैलाश गहलौत और राजकुमार आनंद में विभाग बांटे ‼️ सूत्र बताते हैं कि मनीष सिसोदिया के सभी 18 विभाग दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत व राजकुमार आनंद के बीच बांट दिए गए हैं। दिल्ली सरकार को बजट पेश करना है इसके मद्देनजर कैलाश गहलोत को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब विधानसभा में वही बजट पेश करेंगे। इसके अलावा उन्हें गृह, जल और पीडब्ल्यू विभाग भी सौंपा गया है। वहीं राजकुमार आनंद को शिक्षा मंत्रालय के अलावा सिसोदिया के 10 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है▪️🚹 🆕 🚺पंजाब में स्कूलों का समय बदला 🟠 मौसम में आए बदलाव के कारण पंजाब के सारे स्कूल आज से सुबह साढ़े आठ बजे से खुलेंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारे प्राइमरी स्कूलों में ढाई बजे छुट्टी होगी। मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2.50 बजे छुट्टी होगी। याद रहे कि राज्य में करीब 27 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें 25 लाख छात्र पढ़ते हैं▪️🆕 📑✒️ PSEB की डेटशीट में बदलाव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। 6 मार्च को होने वाली पर्यावरण शिक्षा विषय की परीक्षा अब 21 अप्रैल को करवाई जाएगी ▪️🚆 💥 7️⃣ ➰ ट्रेन ब्लास्ट के 7 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्र कैद 🟠 भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट में मदद पहुंचाने के मामले में सात दोषियों को फांसी और एक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। प्रतिबंधित संगठन ISIS के आतंकी मोहम्मद फैसल, गौस मुहम्मद खान, मो. अजहर, आतिफ मुज्जफर, मो. दानिश, सैयद मीर हुसैन और आसिफ इकबाल उर्फ रॉकी को मृत्यु दंड की सजा, जबकि मो. आतिफ उर्फ आतिफ ईरानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। ANI स्पेशल कोर्ट ने देर शाम दोषियों की सजा का ऐलान किया। सात मार्च 2017 को UP ATS ने यह मामला दर्ज किया था । गिरफ्तार आतंकियों से असलहे, बारूद और अन्य हथियार बरामद हुए थे ▪️🙃 😉 ⬆️ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए आज खुशी का दिन हो सकता है ‼️किसानों को मोदी सरकार होली की सौगात दे चुकी है अब बारी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की है. आज एक मार्च को PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है. केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है ▪️👁️ 📚 ED की सुई अब पंजाब की ओर 🟠दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले की जांच की सुई पंजाब की ओर घूम सकती है। पॉलिसी में कथित गड़बड़ी को लेकर ED को मनीष सिसोदिया की शिकायत कर चुके BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बात का संकेत दिया। कयास है कि ED जल्द पंजाब का रुख कर सकती है▪️🟢 3️⃣ बजट सत्र 3 मार्च को ही होगा 🟠 पंजाब मे AAP की सरकार के साथ जारी टकराव के बीच राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 3 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र बुलाया है। राज्यपाल के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। शीर्ष अदालत 3 मार्च को बजट सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल के कथित ‘इनकार’ के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी▪️📡📳 जियो 5G सेवा जम्मू कश्मीर में शुरु 🟠रिलायंस जियो ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू और श्रीनगर में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने जम्मू के राजभवन में जियो ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की। 12 राज्यों के अतिरिक्त 25 कस्बों में भी सेवाओं की पहुंच है। अब से हाई-स्पीड इंटरनेट, लो-लेटेंसी, स्टैंडअलोन ट्रू 5G सेवाओं के तकनीकी लाभ इन शहरों के लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराए जाएंगे ▪️🇮🇳 👩‍🌾 🇵🇰 भारत को मिली S 400 खतरनाक मिसाइल, पाकिस्तान के छूटे पसीने 🟠 भारत और रूस के बीच सामरिक रिश्तों का इतिहास बहुत मज़बूत और पुराना है. हर अच्छे-बुरे दौर में रूस ने भारत की मदद की है और अपने बुरे समय में भी रूस भारत का साथ देने में जुटा है. यूक्रेन के साथ एक साल से चल रहे युद्ध के बावजूद रूस भारत को S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी सही समय पर करने के वादे को निभा रहा है. भारत के लिए तो ये अच्छी खबर है कि S-400 की तीसरी स्क्वाड्रन भी भारतीय वायुसेना को मिल गई है, लेकिन इससे पाकिस्तान की चिंता जरूर बढ़ गई होगी, क्योंकि इस तीसरे स्क्वाड्रन की तैनाती पाकिस्तान की तरफ़ से किसी तरह के एरियल अटैक को विफल करने के लिए की जाएगी. सुरक्षा कारणों से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि S-400 के इस तीसरे स्क्वाड्रन को कहां स्थापित किया गया है. हालांकि सेक्टर के हिसाब से देखें तो इसमें पहली स्क्वाड्रन नॉर्दर्न सेक्टर, जबकि दूसरी ईस्टर्न सेक्टर में तैनात किया गया है तो वहीं तीसरे स्क्वाड्रन को वेस्टर्न सेक्टर में तैनात किया जा रहा है▪️🕵🏻‍♂️🌏 अम्बानी परिवार को मिली पूरी दुनियां में सिक्योरिटी ‼️सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारत और विदेश में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अंबानी परिवार के सदस्यों को भी यही सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा। इस मामले में कोर्ट ने साफ किया कि भारत या विदेश में अंबानी परिवार की सुरक्षा पर जो भी खर्च आएगा, उसको वो स्वयं वहन करेंगे▪️🐘🐘🐘अब धार्मिक समारोहों में नहीं जायेंगे असली हाथी , रोबोटिक हाथी निभाएंगे भूमिका 🟠केरल में मंदिरों के उत्सवों में हाथी महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ऐसे में उत्सव में भीड़ के कारण से कई बार हाथी को गुस्सा आ जाता है। हाथी वहां उत्पात मचा देते हैं। हाथी की ऐसी हरकत से बचने के लिए केरल के 4 लोगों ने मिलकर एक रोबोटिक हाथी तैयार किया है। इसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान में किया जा रहा है। इस रोबोटिक हाथी का इस्तेमाल केरल के कृष्ण मंदिर के उत्सवों और जुलूस में किया जाएगा। हाथी का नाम ‘इरिंजदनपिल्ली रामन’ रखा गया है। रोबोटिक हाथी को प्रशांत, रॉबिन, जिनेश और संतों ने 5 लाख रुपये की लागत से बनाया है। हाथी की विशेषताओं के बारे में बात करें तो यह अपने सिर, आंखों, मुंह और कानों को भी असली हाथी की तरह हिला सकता है। PETA India ने कहा कि रमन सुरक्षित तरीके से मंदिर में समारोह आयोजित करने में मदद करेगा और इससे असली हाथियों के पुनर्वास एवं उन्हें क्रूरता से बचाने में मदद मिलेगी और उन्हें कैद में नहीं रहना पड़ेगा▪️🌏 🧎🙎🏻‍♂️उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा, जो 7 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे▪️🏔️⛔ कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर ताजा बर्फबारी, घाटी में वाहनों की आवाजाही पर रोक ▪️🇦🇺 🔫 ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या की 🟠ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय नागरिक की वहां की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना सिडनी में एक रेलवे स्टेशन पर हुई। जहां कथित तौर पर भारतीय नागरिक द्वारा सफाईकर्मी को चाकू मारने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धमकाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने यह कदम उठाया। वहीं, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से पूरी रिपोर्ट मांगी है▪️🔟 🐶 कुत्ता काटेगा तो जुर्माना भरना पड़ेगा ‼️नोएडा में आज से कुत्ता पालने का शौक महंगा पड़ सकता है. क्योंकि यहां सोसायटियों में लगातार पालतू जानवरों के हमला करने की घटनाएं बढ़ गई हैं. ऐसे में नोएडा अथॉरिटी ने सख्त रुख अपनाया है. अथॉरिटी के नए नियम के तहत अब अगर कोई पालतू जानवर किसी को काट लेता है तो मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. साथ ही उसे जख्मी शख्स के इलाज का पूरा खर्च भी उठाना होगा▪️🚣🏼‍♂️ ⚫ 🇵🇰 समंदर में डूबी नाव में बहुत से पाकिस्तानी भी थे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इटली में पिछ्ले दिनों शरणार्थियों से भरी नाव के पलटने से 59 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 24 से अधिक पाकिस्तानी थे ▪️✈️ 🇬🇧 🙎🏻‍♂️राहुल गांधी इंग्लेंड पहुंचे 🟠 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर इंग्लेंड पहुंच गए हैं , जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। ‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल' Cambridge J B S में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में ‘‘21वीं सदी में सुनना सीखना'' विषय पर व्याख्यान देंगे▪️🎊 🪴🪴G 20 सम्मेलन की सुंदरता के लिए लाए गए फूलों के गमले ही चोर उठा ले गए 🟠 भारत को इस साल G-20 की अध्यक्षता मिली है। विभिन्न शहरों में बैठकें की जा रही हैं। इसके लिए शहरों का सौंदर्यीकरण का काम भी जोरों पर है। लेकिन इस पर प्रशासने के ही लोग पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं। मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। जहां पर G-20 के तहत आज से 3 मार्च तक बैठक होनी है। यह देखते हुए मेहमानों के स्वागत के लिए सड़क किनारे फूल के गमले सजाकर रखे गए थे। लेकिन कुछ लोगों को यह सुंदरता रास नहीं आ रही है। उन्हें सड़क किनारे रखे हुए गमले अच्छे नहीं लग रहे थे इसलिए वे गमलों को उठाकर अपने साथ ले गए▪️🇬🇧 👩‍❤️‍💋‍👩 इंग्लेंड और वेल्स में शादी की उम्र बढ़ी 🟠 इंग्लैंड और वेल्स में शादी की कानूनी उम्र को बढ़ा दिया गया है. यहां अभी तक शादी की कानूनी उम्र 16 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 साल कर दिया गया है. इस संबंध में सोमवार को एक नय कानून लागू कर दिया गया है. इसे लागू करने के पीछे तर्क दिया गया है कि इसका मकसद कमजोर युवाओं को उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी करने से बचाना है. क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स में 16 या 17 साल की आयु होने पर माता-पिता अपने बच्चों की शादी कर देते थे. इसे लेकर देश में कोई भी कानून नहीं था▪️🏏 🤦‍♂️🦵🏼भारतीय फैंस और मुंबई इंडियन्स के लिए जसप्रीत बुमराह को लेकर बुरी खबर 🟠भारतीय और मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, जसप्रीत बुमराह IPL 2023 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. वह आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे. ODI विश्व कप को देखते हुए BCCI बुमराह और NCA से बात कर उनकी सर्जरी पर जल्द ही फैसला कर सकता है. दरअसल, पिछले वर्ष अगस्त में बुमराह चोटिल हो गए थे. उन्हें पीठ में कुछ परेशानी आई थी. पिछले वर्ष वह एशिया कप और T20 विश्व कप भी नहीं खेल सके थे. रिपोर्ट के अनुसार वह IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं खेल सकेंगे. भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वह ODI विश्व कप तक फिट हो जाए. ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है. बुमराह ने दिसंबर में गेंदबाजी करनी शुरू की थी. वह ठीक हो गए हैं. इसे मानते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में शामिल किया था. लेकिन बाद में वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं यह कहकर उनका नाम वापस ले लिया गया था▪️🇮🇸 🏏 🇳🇿 टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने किया कमाल , इंग्लेंड के जबड़े से छीन ली जीत , एक रन से हार्ट अटैक जीत 🟠 न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हरा कर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में 30 साल बाद ये अनोखा कारनामा हुआ है। 146 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दो बार ही किसी टीम को 1 रन से जीत मिली है। इसके पहले 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में 1 रन से हराया था। टेस्ट मैच में ऐसा रोमांच विरले ही देखने को मिलता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने एक और कीर्तिमान बनाया। टेस्ट इतिहास में चौथी बार किसी टीम ने फॉलोऑन के बाद विजय प्राप्त की। इसके पहले इंग्लैंड ने 1894 और 1981 में, भारत ने 2001 में फॉलोऑन के बाद टेस्ट मैच जीता । कल वेलिंगटन टेस्ट का पांचवां दिन था। इंग्लैंड को जीत के लिए 210 (कुल टारगेट 258) रन बनाने थे। हाथ में थे 9 विकेट। मैच बिल्कुल खुला हुआ था। किसी के भी पक्ष में नतीजा आ सकता था। लेकिन जब इंग्लैंड के 80 रन पर 5 विकेट गिर गये तो मैच न्यूजीलैंड की तरफ झुक गया। मैच ने फिर रुख बदला। इसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने पारी जमा दी। दोनों के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई। अब इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 201 था। बाजी न्यूजीलैंड के हाथ से फिसलती कि नील वैगनर ने स्टोक्स का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। 215 पर इंग्लैंड के 8 विकट गिर गये। अब न्यूजीलैंड को जीत बिल्कुल नजदीक दिखायी दे रही थी।लेकिन मैच में फिर ट्विस्ट आया। बेन फॉक्स और जैक लीच ने नौंवें विकेट के लिए 36 रन जोड़ कर इंग्लैंड को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया। अब उसे जीत के लिए केवल 7 रन चाहिए थे। लेकिन तभी कप्तान टीम साउदी ने कमाल किया। उन्होंने 251 के स्कोर पर बेन फॉक्स को आउट कर दिया। ऐसे में इंग्लैंड की अंतिम जोड़ी को 7 रन बनाने थे। इंग्लैंड अभी भी मैच में बना हुआ था। जब एंडरसन ने चौका मार दिया तो इंग्लैंड की जीत पक्की लग रही थी। 73वें ओवर का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड का स्कोर था 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन। जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। लेकिन जैक लीच ने साउदी का 74वां ओवर मेडन खेल लिया। नील वैगनर 75वां ओवर फेंकने आये। वे लय में थे। उनकी शॉर्ट पिच गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाज धड़ाधड़ विकेट गंवा रहे थे। वैगनर के सामने एंडरसन थे। जीत के लिए अभी 2 रनों की जरूरत थी। पहली गेंद पर एंडरसन कोई रन नहीं बना सके। वैगनर ने दूसरी गेंद लेग स्टंप पर डाली। एंडरसन ने इसे फ्लिक करना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ गयी। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने लेग साइड में शानदार डाइव लगा एक तेज कैच अपने दस्ताने में कैद कर लिया। इस तरह इंग्लैंड 1 रन से यह टेस्ट मैच हार गया। मैच पेंडुलम की तरह हार और जीत के बीच झूलता रहा। लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली▪️🙋🏻‍♂️🏏 🌺शीघ्र वानखेड़े स्टेडियम में स्थापित की जाएगी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा ‼️मुंबई क्रिक्रेट संघ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की एक प्रतिमा वानखेड़े स्टेडियम में लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काफी क्रिकेट खेला है। 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे और टेस्ट दोनों में तेंदुलकर ने 10 हजार से भी ज्यादा रन हासिल किये। 24 सालों तक खेलने के बाद उनके करियर का विदाई मैच भी मुंबई में ही हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया था ▪️🇮🇳 ✌️बैंकॉक से अच्छी ख़बर: भारत ने इंग्लैंड को हराकर महिला स्नूकर विश्व कप जीता ▪️⚽ ⛹🏼‍♂️ FIFA ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेस्सी को 2022 का सर्वश्रेष्ठ FIFA पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार दिया ▪️biggest newsbaluwana news punjab🔎 🏚️🔍 The heat of investigation is going to reach Kejriwal's house soon‼️ AAP's problems seem to be increasing. Two ministers of the Delhi government have resigned on the same day. Manish

सबसे बड़ी खबर

बलुवाना न्यूज पंजाब


🔎 🏚️🔍जांच की आंच शीघ्र पहुंचने वाली है केजरीवाल के घर ‼️ AAP की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्‍ली सरकार के दो मंत्रियों ने एक ही दिन इस्‍तीफा दे दिया है। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के अचानक इस्‍तीफों ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। सिसोदिया दिल्‍ली के डिप्‍टी CM थे तो जैन स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री। दोनों मंत्री जेल में हैं। मनीष सिसोदिया और सत्‍येंद्र जैन के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग भी उठने लगी है। BJP और कांग्रेस दोनों के इस मसले पर सुर बिल्‍कुल एक से हैं। दोनों विपक्षी दलों ने नैतिक आधार पर CM से इस्‍तीफा देने को कहा है। उनका कहना है कि जांच की आंच जल्‍द ही केजरीवाल के घर तक पहुंचने वाली है। रविवार शाम को CBI ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। आबकारी नीति 2021-22 में भ्रष्‍टाचार को लेकर सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में AAP के कई और नेता भी जांच के घेरे में हैं। कुछ सलाखों के पीछे भी हैं। इनमें विजय नायर शामिल हैं। पिछले साल सीबीआई ने नायर को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में पहले से ही सत्‍येंद्र जैन जेल में हैं। उन पर ED ने केस दर्ज किया हुआ है।

सबसे बड़ी खबर बलुवाना न्यूज पंजाब



मनीष सिसोदिया के साथ ही सत्‍येंद्र जैन ने इस्‍तीफा दे दिया। इन दोनों का इस्‍तीफा CM केजरीवाल ने मंजूर कर लिया। हालांकि, अब BJP और कांग्रेस दोनों AAP पर हमलावर हो गई हैं। वे केजरीवाल के इस्‍तीफे की मांग करने लगी हैं। दिल्‍ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार चौधरी ने कहा है कि CBI और ED की जांच अब आगे बढ़कर CM केजरीवाल तक पहुंचेगी। केजरीवाल को भी इस बात का एहसास है। नैतिक आधार पर उन्‍हें दिल्‍ली के CM पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए। कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को सिसोदिया की जिम्‍मेदारियां सौंपने की खबरों के बीच चौधरी ने ये बातें कहीं हैं। अन‍िल चौधरी बोले कि ये वही केजरीवाल हैं जो 2013 में UPA से सवाल खड़ेकर उससे सत्ता छोड़ने के लिए कहते थे। यहां तक उन्‍होंने मनमोहन सिंह जैसे शख्‍स से इस्‍तीफे की मांग की थी। अनिल कुमार के मुताबिक, ये भ्रष्‍टाचार कराया गया है। जिन लोगों से भी ऐसा कराया गया है, वे सभी धीरे-धीरे सलाखों के पीछे जा रहे हैं। CM को चाहिए कि वह इस्‍तीफा दें ताकि मामले में निष्‍पक्ष जांच हो सके ▪️


/>

AAP ने  कैलाश गहलौत और राजकुमार आनंद में विभाग बांटे ‼️ सूत्र बताते हैं कि मनीष सिसोदिया के सभी 18 विभाग दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत व राजकुमार आनंद के बीच बांट दिए गए हैं। दिल्ली सरकार को बजट पेश करना है इसके मद्देनजर कैलाश गहलोत को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब विधानसभा में वही बजट पेश करेंगे। इसके अलावा उन्हें गृह, जल और पीडब्ल्यू विभाग भी सौंपा गया है। वहीं राजकुमार आनंद को शिक्षा मंत्रालय के अलावा सिसोदिया के 10 विभागों का जिम्मा सौंपा गया है▪️


🚹 🆕 🚺पंजाब में स्कूलों का समय बदला 🟠 मौसम में आए बदलाव के कारण पंजाब के सारे स्कूल आज से सुबह साढ़े आठ बजे से खुलेंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारे प्राइमरी स्कूलों में ढाई बजे छुट्टी होगी। मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 2.50 बजे छुट्टी होगी। याद रहे कि राज्य में करीब 27 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें 25 लाख छात्र पढ़ते हैं▪️


🆕 📑✒️ PSEB की डेटशीट में बदलाव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड  ने 12वीं कक्षा की डेटशीट में बदलाव किया है। 6 मार्च को होने वाली पर्यावरण शिक्षा विषय की परीक्षा अब 21 अप्रैल को करवाई जाएगी ▪️


🚆 💥 7️⃣ ➰ ट्रेन ब्लास्ट के 7 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्र कैद 🟠 भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट में मदद पहुंचाने के मामले में सात दोषियों को फांसी और एक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। प्रतिबंधित संगठन ISIS के आतंकी मोहम्मद फैसल, गौस मुहम्मद खान, मो. अजहर, आतिफ मुज्जफर, मो. दानिश, सैयद मीर हुसैन और आसिफ इकबाल उर्फ रॉकी को मृत्यु दंड की सजा, जबकि मो. आतिफ उर्फ आतिफ ईरानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। ANI स्पेशल कोर्ट ने देर शाम दोषियों की सजा का ऐलान किया। सात मार्च 2017 को UP   ATS ने यह मामला दर्ज किया था । गिरफ्तार आतंकियों से असलहे, बारूद और अन्य हथियार बरामद हुए थे ▪️


🙃 😉 ⬆️ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए आज खुशी का दिन हो सकता है ‼️किसानों को मोदी सरकार  होली की सौगात दे चुकी है अब बारी केंद्रीय कर्मचारियों  और पेंशनभोगियों  की है. आज एक मार्च  को PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक  में एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान किया जा सकता है. केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है ▪️


👁️ 📚 ED की सुई अब पंजाब की ओर 🟠दिल्ली आबकारी नीति में घोटाले की जांच की सुई पंजाब की ओर घूम सकती है। पॉलिसी में कथित गड़बड़ी को लेकर ED को मनीष सिसोदिया की शिकायत कर चुके BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बात का संकेत दिया। कयास है कि ED जल्द पंजाब का रुख कर सकती है▪️


🟢 3️⃣ बजट सत्र 3 मार्च को ही होगा 🟠 पंजाब मे AAP की सरकार के साथ जारी टकराव के बीच राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 3 मार्च को विधानसभा का बजट सत्र बुलाया है। राज्यपाल के वकील ने  सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। शीर्ष अदालत 3 मार्च को बजट सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल के कथित ‘इनकार’ के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी▪️

📡📳 जियो 5G सेवा जम्मू कश्मीर में शुरु 🟠रिलायंस जियो ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू और श्रीनगर में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने जम्मू के राजभवन में जियो ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की। 12 राज्यों के अतिरिक्त 25 कस्बों में भी  सेवाओं की पहुंच है। अब से हाई-स्पीड इंटरनेट, लो-लेटेंसी, स्टैंडअलोन ट्रू 5G सेवाओं के तकनीकी लाभ इन शहरों के लोगों और व्यवसायों को उपलब्ध कराए जाएंगे ▪️



🇮🇳 👩‍🌾 🇵🇰 भारत को मिली S 400 खतरनाक मिसाइल, पाकिस्तान के छूटे पसीने 🟠 भारत और रूस के बीच सामरिक रिश्तों का इतिहास बहुत मज़बूत और पुराना है. हर अच्छे-बुरे दौर में रूस ने भारत की मदद की है और अपने बुरे समय में भी रूस भारत का साथ देने में जुटा है. यूक्रेन के साथ एक साल से चल रहे युद्ध के बावजूद रूस भारत को S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी सही समय पर करने के वादे को निभा रहा है. भारत के लिए तो ये अच्छी खबर है कि S-400 की तीसरी स्क्वाड्रन भी भारतीय वायुसेना को मिल गई है, लेकिन इससे पाकिस्तान की चिंता जरूर बढ़ गई होगी, क्योंकि इस तीसरे स्क्वाड्रन की तैनाती पाकिस्तान की तरफ़ से किसी तरह के एरियल अटैक को विफल करने के लिए की जाएगी. सुरक्षा कारणों से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि S-400 के इस तीसरे स्क्वाड्रन को कहां स्थापित किया गया है. हालांकि सेक्टर के हिसाब से देखें तो इसमें पहली स्क्वाड्रन नॉर्दर्न सेक्टर, जबकि दूसरी ईस्टर्न सेक्टर में तैनात किया गया है तो वहीं तीसरे स्क्वाड्रन को वेस्टर्न सेक्टर में तैनात किया जा रहा है▪️


🕵🏻‍♂️🌏 अम्बानी परिवार को मिली पूरी दुनियां में सिक्योरिटी ‼️सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भारत और विदेश में जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अंबानी परिवार के सदस्यों को भी यही सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा। इस मामले में कोर्ट ने साफ किया कि भारत या विदेश में अंबानी परिवार की सुरक्षा पर जो भी खर्च आएगा, उसको वो स्वयं वहन करेंगे▪️


🐘🐘🐘अब धार्मिक समारोहों में नहीं जायेंगे असली हाथी , रोबोटिक हाथी निभाएंगे भूमिका 🟠केरल में मंदिरों के उत्सवों में हाथी महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ऐसे में उत्सव में भीड़ के कारण से कई बार हाथी को गुस्सा आ जाता है। हाथी वहां उत्पात मचा देते हैं।  हाथी की ऐसी हरकत से बचने के लिए केरल के 4 लोगों ने मिलकर एक रोबोटिक हाथी तैयार किया है। इसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान में किया जा रहा है। इस रोबोटिक हाथी का इस्तेमाल केरल के कृष्ण मंदिर के उत्सवों और जुलूस में किया जाएगा। हाथी का नाम ‘इरिंजदनपिल्ली रामन’ रखा गया है। रोबोटिक हाथी को प्रशांत, रॉबिन, जिनेश और संतों ने 5 लाख रुपये की लागत से बनाया है। हाथी की विशेषताओं के बारे में बात करें तो यह अपने सिर, आंखों, मुंह और कानों को भी असली हाथी की तरह हिला सकता है। PETA India ने कहा कि रमन सुरक्षित तरीके से मंदिर में समारोह आयोजित करने में मदद करेगा और इससे असली हाथियों के पुनर्वास एवं उन्हें क्रूरता से बचाने में मदद मिलेगी और उन्हें कैद में नहीं रहना पड़ेगा▪️


🌏 🧎🙎🏻‍♂️उत्तराखंड के ऋषिकेश में आज अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा, जो 7 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे▪️

🏔️⛔ कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर ताजा बर्फबारी, घाटी में वाहनों की आवाजाही पर रोक ▪️

🇦🇺 🔫 ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या की 🟠ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय नागरिक की वहां की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना सिडनी में एक रेलवे स्टेशन पर हुई। जहां कथित तौर पर भारतीय नागरिक द्वारा सफाईकर्मी को चाकू मारने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धमकाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने यह कदम उठाया। वहीं, भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से पूरी रिपोर्ट मांगी है▪️


🔟 🐶 कुत्ता काटेगा तो जुर्माना भरना पड़ेगा ‼️नोएडा में आज से कुत्ता पालने का शौक महंगा पड़ सकता है. क्योंकि यहां सोसायटियों में लगातार पालतू जानवरों के हमला करने की घटनाएं बढ़ गई हैं. ऐसे में नोएडा अथॉरिटी ने सख्त रुख अपनाया है. अथॉरिटी के नए नियम के तहत अब अगर कोई पालतू जानवर किसी को काट लेता है तो मालिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. साथ ही उसे जख्मी शख्स के इलाज का पूरा खर्च भी उठाना होगा▪️


🚣🏼‍♂️ ⚫ 🇵🇰 समंदर में डूबी नाव में बहुत से पाकिस्तानी भी थे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इटली में पिछ्ले दिनों शरणार्थियों से भरी नाव के पलटने से 59 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 24 से अधिक पाकिस्तानी थे ▪️


✈️ 🇬🇧 🙎🏻‍♂️राहुल गांधी इंग्लेंड पहुंचे 🟠 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर की यात्रा पर इंग्लेंड पहुंच गए हैं , जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और यहां भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। ‘कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल'  Cambridge J B S में विजिटिंग फेलो गांधी विश्वविद्यालय में ‘‘21वीं सदी में सुनना सीखना'' विषय पर व्याख्यान देंगे▪️


🎊 🪴🪴G 20 सम्मेलन की सुंदरता के लिए लाए गए फूलों के गमले ही चोर उठा ले गए 🟠 भारत को इस साल G-20 की अध्यक्षता मिली है। विभिन्न शहरों में बैठकें की जा रही हैं। इसके लिए शहरों का सौंदर्यीकरण का काम भी जोरों पर है। लेकिन इस पर प्रशासने के ही लोग पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं। मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। जहां पर G-20 के तहत आज से 3 मार्च तक बैठक होनी है। यह देखते हुए मेहमानों के स्वागत के लिए सड़क किनारे फूल के गमले सजाकर रखे गए थे। लेकिन कुछ लोगों को यह सुंदरता रास नहीं आ रही है। उन्हें सड़क किनारे रखे हुए गमले अच्छे नहीं लग रहे थे इसलिए वे गमलों को उठाकर अपने साथ ले गए▪️


🇬🇧 👩‍❤️‍💋‍👩 इंग्लेंड और वेल्स में शादी की उम्र बढ़ी 🟠 इंग्लैंड और वेल्स में शादी की कानूनी उम्र को बढ़ा दिया गया है. यहां अभी तक शादी की कानूनी उम्र 16 साल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18 साल कर दिया गया है. इस संबंध में सोमवार को एक नय कानून लागू कर दिया गया है. इसे लागू करने के पीछे तर्क दिया गया है कि इसका मकसद कमजोर युवाओं को उनकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी करने से बचाना है. क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स में 16 या 17 साल की आयु होने पर माता-पिता अपने बच्चों की शादी कर देते थे. इसे लेकर देश में कोई भी कानून नहीं था▪️


🏏 🤦‍♂️🦵🏼भारतीय फैंस और मुंबई इंडियन्स के लिए जसप्रीत बुमराह को लेकर बुरी खबर 🟠भारतीय और मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, जसप्रीत बुमराह IPL 2023 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. वह आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नहीं खेल पाएंगे. ODI विश्व कप को देखते हुए BCCI बुमराह और NCA से बात कर उनकी सर्जरी पर जल्द ही फैसला कर सकता है. दरअसल, पिछले वर्ष अगस्त में बुमराह चोटिल हो गए थे. उन्हें पीठ में कुछ परेशानी आई थी. पिछले वर्ष वह एशिया कप और T20 विश्व कप भी नहीं खेल सके थे. रिपोर्ट के अनुसार वह IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नहीं खेल सकेंगे. भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वह ODI विश्व कप तक फिट हो जाए. ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है. बुमराह ने दिसंबर में गेंदबाजी करनी शुरू की थी. वह ठीक हो गए हैं. इसे मानते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में शामिल किया था. लेकिन बाद में वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं यह कहकर उनका नाम वापस ले लिया गया था▪️


🇮🇸 🏏 🇳🇿 टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने किया कमाल , इंग्लेंड के जबड़े से छीन ली जीत , एक रन से हार्ट अटैक जीत 🟠 न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में इंग्लैंड को सिर्फ 1 रन से हरा कर इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट में 30 साल बाद ये अनोखा कारनामा हुआ है। 146 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ दो बार ही किसी टीम को 1 रन से जीत मिली है। इसके पहले 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में 1 रन से हराया था। टेस्ट मैच में ऐसा रोमांच विरले ही देखने को मिलता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने एक और कीर्तिमान बनाया। टेस्ट इतिहास में चौथी बार किसी टीम ने फॉलोऑन के बाद विजय प्राप्त की। इसके पहले इंग्लैंड ने 1894 और 1981 में, भारत ने 2001 में फॉलोऑन के बाद टेस्ट मैच जीता । कल वेलिंगटन टेस्ट का पांचवां दिन था। इंग्लैंड को जीत के लिए 210 (कुल टारगेट 258) रन बनाने थे। हाथ में थे 9 विकेट। मैच बिल्कुल खुला हुआ था। किसी के भी पक्ष में नतीजा आ सकता था। लेकिन जब इंग्लैंड के 80 रन पर 5 विकेट गिर गये तो मैच न्यूजीलैंड की तरफ झुक गया। मैच ने फिर रुख बदला। इसके बाद जो रूट और बेन स्टोक्स ने पारी जमा दी। दोनों के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई। अब इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 201 था। बाजी न्यूजीलैंड के हाथ से फिसलती कि नील वैगनर ने स्टोक्स का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। 215 पर इंग्लैंड के 8 विकट गिर गये। अब न्यूजीलैंड को जीत बिल्कुल नजदीक दिखायी दे रही थी।



लेकिन मैच में फिर ट्विस्ट आया। बेन फॉक्स और जैक लीच ने नौंवें विकेट के लिए 36 रन जोड़ कर इंग्लैंड को जीत के दरवाजे पर पहुंचा दिया। अब उसे जीत के लिए केवल 7 रन चाहिए थे। लेकिन तभी कप्तान टीम साउदी ने कमाल किया। उन्होंने 251 के स्कोर पर बेन फॉक्स को आउट कर दिया। ऐसे में इंग्लैंड की अंतिम जोड़ी को 7 रन बनाने थे। इंग्लैंड अभी भी मैच में बना हुआ था। जब एंडरसन ने चौका मार दिया तो इंग्लैंड की जीत पक्की लग रही थी। 73वें ओवर का खेल खत्म हुआ तो इंग्लैंड का स्कोर था 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन। जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। लेकिन जैक लीच ने साउदी का 74वां ओवर मेडन खेल लिया। नील वैगनर 75वां ओवर फेंकने आये। वे लय में थे। उनकी शॉर्ट पिच गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाज धड़ाधड़ विकेट गंवा रहे थे। वैगनर के सामने एंडरसन थे। जीत के लिए अभी 2 रनों की जरूरत थी। पहली गेंद पर एंडरसन कोई रन नहीं बना सके। वैगनर ने दूसरी गेंद लेग स्टंप पर डाली। एंडरसन ने इसे फ्लिक करना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे की तरफ गयी। विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने लेग साइड में शानदार डाइव लगा एक तेज कैच अपने दस्ताने में कैद कर लिया। इस तरह इंग्लैंड 1 रन से यह टेस्ट मैच हार गया। मैच पेंडुलम की तरह हार और जीत के बीच झूलता रहा। लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली▪️


🙋🏻‍♂️🏏 🌺शीघ्र वानखेड़े स्टेडियम में स्थापित की जाएगी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा ‼️मुंबई क्रिक्रेट संघ  क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की एक प्रतिमा वानखेड़े स्टेडियम में लगाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काफी क्रिकेट खेला है। 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे और टेस्ट दोनों में तेंदुलकर ने 10 हजार से भी ज्यादा रन हासिल किये। 24 सालों तक खेलने के बाद उनके करियर का विदाई मैच भी मुंबई में ही हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया था ▪️


🇮🇳 ✌️बैंकॉक से अच्छी ख़बर: भारत ने इंग्लैंड को हराकर महिला स्नूकर विश्व कप जीता ▪️


⚽ ⛹🏼‍♂️ FIFA ने अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेस्सी को 2022 का सर्वश्रेष्ठ FIFA पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार दिया ▪️

biggest newsbaluwana news punjab🔎 🏚️🔍 The heat of investigation is going to reach Kejriwal's house soon‼️ AAP's problems seem to be increasing. Two ministers of the Delhi government have resigned on the same day. Manish



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक, इंक By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब फेसबुक एक अमेरिकी ऑनलाइन सोशल मीडिया और सोशल नेट वर्किंग सेवा कंपनी है जो कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित है।किसी अन्य भाषा में पढ़ेंडाउनलोड करें ध्यान रखेंसंपादित करेंफेसबुक, इंक एक अमेरिकी सोशल मीडिया और प्रौद्योगिकी कंपनी है जो मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है। यह मार्क जुकरबर्ग द्वारा स्थापित किया गया था, साथ ही साथ हार्वर्ड कॉलेज के छात्रों और रूममेट्स एडुआर्डो सेवरिन, एंड्रयू मैककोलम, डस्टिन मोस्कोवित्ज़ और क्रिस ह्यूजेस ने मूल रूप से TheFacebook.com- आज की फेसबुक, लोकप्रिय वैश्विक सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइट के रूप में स्थापित किया था। इसे अमेजन, एप्पल और गूगल के साथ बिग फोर टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक माना जाता है। फेसबुक दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है।फेसबुक, इंक का लोगोInside the Facebook campus.jpgउद्योग सूचना प्रौद्योगिकी Edit this on Wikidataनियति सक्रियस्थापना 4 फ़रवरी 2004 Edit this on Wikidataसंस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग, एडुआर्दो सॅवेरिन, डस्टिन मॉस्कोविट्ज़, क्रिस ह्यूज Edit this on Wikidataमुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका[1] Edit this on Wikidataप्रमुख व्यक्ति मार्क ज़ुकेरबर्ग Edit this on Wikidataउत्पाद तन्त्रांश, फेसबुक मैसेंजर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप Edit this on Wikidataराजस्व 85,965,000,000 अमेरिकी डॉलर[2] Edit this on Wikidataस्वामित्व मार्क ज़ुकेरबर्ग,[3] डस्टिन मॉस्कोविट्ज़,[3] एडुआर्दो सॅवेरिन[3] Edit this on Wikidataकर्मचारी 44,942[4] Edit this on Wikidataवेबसाइट https://about.fb.com/ Edit this on Wikidataप्रबंधसंपादित करेंफेसबुक के प्रमुख प्रबंधन कर्मियों में शामिल हैं:[5]मार्क जकरबर्ग (अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी)शेरिल सैंडबर्ग (मुख्य कार्यकारी अधिकारी)माइक श्रोएफ़र (मुख्य तकनीकी अधिकारी)डेविड वेनर (मुख्य वित्तीय अधिकारी)30 सितम्बर 2019 के अनुसार ,तक, फेसबुक में 43,030 कर्मचारी थे।[6]निदेशक मंडलसंपादित करेंअप्रैल 2019 में, फेसबुक ने मई 2019 के एजीएम में पेगी अल्फोर्ड को बोर्ड के सदस्य के रूप में नामांकित किया। [7] अप्रैल 2019 तक, फेसबुक का [[निदेशक मंडल] | बोर्ड]] में निम्नलिखित निदेशक हैं;मार्क जकरबर्ग (अध्यक्ष, संस्थापक और सीईओ)शेरिल सैंडबर्ग (कार्यकारी निदेशक और सी.ओ.ओ.)माइक श्रोएफ़र (गैर-कार्यकारी निदेशक, सह-संस्थापक और सामान्य साथी, आंद्रेसेन होरोविट्ज़)Erskine Bowles (गैर-कार्यकारी निदेशक, राष्ट्रपति एमेरिटस, उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय)केनेथ चेनौल्ट (गैर-कार्यकारी निदेशक, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, जनरल कैटलिस्ट)सुसान डेसमंड-हेलमैन (गैर-कार्यकारी निदेशक, सीईओ, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन)रीड हेस्टिंग्स (गैर-कार्यकारी निदेशक, अध्यक्ष, सह-संस्थापक और सीईओ, नेटफ्लिक्स)पीटर थिएल (गैर-कार्यकारी निदेशक, सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ, पेपाल, संस्थापक और अध्यक्ष, क्लैरियम कैपिटल)जेफरी ज़ीवर्स (गैर-कार्यकारी निदेशक, पूर्व निदेशक, [[राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (संयुक्त राज्य अमेरिका)] यू.एस. राष्ट्रीय आर्थिक परिषद]])↑ https://www.grid.ac/institutes/grid.453567.6; प्राप्त करने की तिथि: 6 जुलाई 2020.↑ https://investor.fb.com/investor-news/press-release-details/2021/Facebook-Reports-Fourth-Quarter-and-Full-Year-2020-Results/default.aspx.↑ अ आ इ http://investor.fb.com/secfiling.cfm?filingID=1326801-15-19&CIK=1326801.↑ https://www.macrotrends.net/stocks/charts/FB/facebook/number-of-employees.↑ "Facebook Management". Facebook Investor Relations. Facebook. मूल से 27 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 29, 2019.↑ "Company Info". Facebook Newsroom. Facebook. December 31, 2018. मूल से 15 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 29, 2019.↑ "Peggy Alford Nominated to Facebook's Board of Directors | Facebook Newsroom". मूल से 24 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 16, 2019.Last edited 11 months ago by रोहित साव27RELATED PAGESअमिताभ ठाकुरभारतीय पुलिस अफसरडस्टिन मॉस्कोविट्ज़गिनी रोमेटीसामग्री Vnita Kasnia PunjabCC BY-SA 3.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो।गोपनीयता नीति उपयोग की शर्तेंडेस्कटॉप

फेसबुक, इंक By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब फेसबुक एक अमेरिकी ऑनलाइन सोशल मीडिया और सोशल नेटवर्किंग सेवा कंपनी है जो कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में स्थित है। किसी अन्य भाषा में पढ़ें डाउनलोड करें ध्यान रखें संपादित करें फेसबुक, इंक एक अमेरिकी सोशल मीडिया और प्रौद्योगिकी कंपनी है जो मेनलो पार्क,  कैलिफोर्निया  में स्थित है। यह  मार्क जुकरबर्ग  द्वारा स्थापित किया गया था, साथ ही साथ  हार्वर्ड कॉलेज  के छात्रों और रूममेट्स एडुआर्डो सेवरिन, एंड्रयू मैककोलम, डस्टिन मोस्कोवित्ज़ और क्रिस ह्यूजेस ने मूल रूप से TheFacebook.com- आज की  फेसबुक , लोकप्रिय वैश्विक सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइट के रूप में स्थापित किया था। इसे  अमेजन ,  एप्पल  और  गूगल  के साथ बिग फोर टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक माना जाता है। फेसबुक दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है। फेसबुक, इंक का लोगो उद्योग सूचना प्रौद्योगिकी   नियति सक्रिय स्थापना 4 फ़रवरी 2004  संस्थापक मार्क ज़ुकेरबर्ग ,  एडुआर्दो सॅवेरिन ,  डस्टिन मॉस्कोविट्ज़ , ...

Sem: करिश्माई ढंग से फायदा करता है सेम – By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाबBAL Vnita mahila ashramसेम एक प्रकार का लता होता है, जिसकी फलियों (sem phali) को खाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सेम के फली में बहुत सारी पौष्टकताएं होने के कारण आयुर्वेद में सेम को औषधि के रुप में इस्तेमाल की जाती है। सेम के प्रत्येक फली में 4-5 बीज होते हैं, जो अंडाकार होती हैं। सेम का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, वैसे ज़्यादातर लोग सेम की सब्जी (sem ki sabji) बनाकर खाते हैं। Sem vegetableसेम की फली को गला और पेट का दर्द, सूजन, बुखार, अल्सर जैसे अनेक बीमारियों के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है। चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि सेम कितने बीमारियों के लिए फायदेमंद है- Contents [ show]सेम क्या है? (What is Sem Phali in Hindi?)शायद आपको पता नहीं कि वर्ण के आधार पर सेम कई प्रकार की होती हैं। इसकी लता लम्बी, जमीन पर फैलने वाली होती है। इसकी फली 3.8-5 सेमी लम्बी, 1.2-1.8 सेमी चौड़ी, हरी अथवा बैंगनी रंग की होने के साथ आगे के भाग की ओर नुकीली होती है। बीज 2-4 की संख्या में सफेद, पीली, बैंगनी अथवा काले रंग के होती है।सेम की फली (sem ki phali) में कॉपर, आयरन,मैग्निशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम आदि अनगिनत पौष्टिकताएं होती है। सेम की सब्जी (sem ki sabji) बनाकर खाने से भी कुछ हद तक इसकी पौष्टिकताओं का फायदा मिल सकता है साथ ही बीमारियों से भी राहत मिलने में मदद मिल सकती है। सेम मधुर, थोड़ा कड़वा , गर्म तासीर होने के कारण भारी भी होता है। सेम कफ , वात और पित्त को कम करने के साथ स्पर्म काउन्ट कम करता है लेकिन ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा सेम पेट फूलना, एसिडिटी तथा विष का असर कम करने वाला होता है। चलिये सेम के बारे में विस्तार से आगे जानते हैं।अन्य भाषाओं में सेम के नाम (Name of Sem in Different Languages)सेम की फली का वानस्पतिक नाम : Lablabpurpureus (Linn.) Sweet (लैबलैब परपूरियस)Syn-Dolichos lablab Linn है। सेम की फली Fabaceae (फैबेसी) कुल का होता है। सेम का अंग्रेजी नाम Flat Bean (फ्लैट बीन) है। लेकिन सेम को भारत के अन्य प्रांतों में भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है।Sem beans in-Sanskrit-निष्पाव, वल्लक, श्वेतशिम्बिका;Hindi-निष्पाव, भटवासु, बल्लार, सेम;Assamese-उरी (Uri), उरसी (urshi);Kannada–अवरे (Avare);Gujrati-ओलीया (Oliya), वाल (Val);Tamil-मोचै (Motchai);Telugu–अनुमुलु (Anumulu);Bengali-मखानसिम (Makhansim), बोरबोटी (Borboti);Nepali-राजसिमी (Rajsimi);Punjabi-कालालोबिया (Kalalobia), कटजंग (Katjang);Marathi-पाओटे (Paote), वाल (Vaal);Malayalam-अमारा (Amara)।English-इजिप्शियन किडनी बीन (Egyptian kidney bean), पर्पल हयासिंथ (Purple hyacinth), बोनोविस्ट बीन (Bonovista bean), इण्डियन बीन (Indian bean), हयासिंथ बीन (Hyacinth bean);Persian-लोबिया (Lobiya)। सेम के फायदे (Benefits of Sem Beans in Hindi) अभी तक आपने सेम के बारे में बहुत कुछ जाना। लेकिन सेम के फायदों के आधार पर आयुर्वेद में कैसे औषधि के रुप में प्रयोग किया जाता है, आगे इसके बारे में जानते हैं- गले का दर्द दूर करे सेम की फली ( Benefit of Sem Beans in Sore Throat in Hindi)मौसम के बदलाव के साथ गले में दर्द , सर्दी-खांसी जैसी बहुत सारी समस्याएं होने लगती है। गले के दर्द से आराम पाने में सेम की फली (sem ki fali) का ऐसे सेवन करने पर आराम मिलता है। 5-10 मिली सेम के पत्ते के रस का सेवन करने से गले का दर्द कम होता है।और पढ़े – गले के रोग में कम्पिल्लक के फायदे By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाबदस्त से दिलाये राहत सेम की फली (Sem ki Fali to Fight Diarrhoea in Hindi)अगर खान-पान में बदलाव के कारण दस्त हो रहा है तो सेम के बीजों का काढ़ा बनाकर 10-30 मिली मात्रा में सेवन करने से उल्टी, दस्त, मूत्र संबंधी समस्या एवं पेट के दर्द से लाभ मिलता है।पेट दर्द से दिलाये आराम सेम (Benefits of Sem Vegetable for Stomachalgia in Hindi)अक्सर मसालेदार खाना खाने पर पेट में गैस हो जाता है जिसके कारण पेट में दर्द होने लगता है। सेम के पत्तों को पीसकर पेट पर लगाने से पेट का दर्द कम हो जाता है।और पढ़े: पेट दर्द में उस्तूखूदूस के फायदे By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाबपेट फूलने के परेशानी से दिलाये राहत सेम (Sem Beans Beneficial in Flatulance in Hindi)अगर अपच के कारण पेट फूलने की समस्या होती है तो उसमें सेम बहुत काम आता है। सेम के बीजों को आग में भूनकर खाने से आध्मान या पेट फूलने की समस्या में लाभ होता है।Sem ki sabjiअल्सर में फायदेमंद सेम की फली (Sem Vegetable Benefits in Ulcer in Hindi) सेम की फली (sem ki phali) अल्सर का घाव सूखाने में बहुत काम आता है। राजशिम्बी के बीजों को भैंस के दूध में पीसकर शाम के समय अल्सर पर लगाना चाहिए इस तरह लगाने से अल्सर का घाव शीघ्र भर जाता है; क्योंकि शाम के समय गर्मी कम होती है।कंडू या खुजली की परेशानी करे दूर सेम की फली (Benefits of Sem Fali to Get Relief from Scabies in Hindi)कभी-कभी एलर्जी के कारण खुजली की समस्या होती है। सेम के पत्ते के रस को खुजली वाले जगह पर लगाने से परेशानी कम होती है।दाद की समस्या करे दूर सेम की फली (Sem Beans Benefits in Ringworm in Hindi)दाद की समस्या है तो वहां सेम के पत्ते का रस लगायें। इससे दाद या रिंगवर्म जल्दी ठीक होता है।बुखार को करे कम सेम की फली (Sem Vegetable Benefits in Fever in Hindi)सेम बीजों का काढ़ा बनाकर 15-30 मिली काढ़े में 1 ग्राम सोंठ मिलाकर पीने से ज्वर या बुखार के लाभ होता है।सूजन में फायदेमंद सेम की फली (Sem to Treat Inflammation in Hindi)सेम बीजों को पीसकर सूजन वाले स्थान पर लगाने से सूजन से जल्दी आराम मिलता है।कैंसर के इलाज में लाभकारी सेम (Sem Beneficial to Treat Cancer in Hindi)एक रिसर्च के अनुसार सेम में एंटी कैंसर गुण होने के वजह से ये कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। श्वसन विकार के इलाज में लाभकारी सेम (Benefits of Sem in Breathing Disease in Hindi)एक रिसर्च के अनुसार सेम में ऐसे गुण होते हैं जो कि रेस्पिरेटरी यानी श्वसन प्रक्रिया को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। पाचन को स्वस्थ बनाये रखने में मददगार सेम ( Sem Beneficial in Digestive System in Hindi)सेम की फली पाचन संबंधी समस्याओ में भी फायदेमंद होती है विशेषरूप से डायरिया में क्योंकि रिसर्च के अनुसार सेम में एस्ट्रिंजेंट यानि कषाय का गुण होता है जो कि डायरिया जैसी समस्याओं को दूर कर पाचन को स्वस्थ्य बनाये रखने में मदद करती है। हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद सेम (Sem Beneficial for Healthy Heart in Hindi)एक रिसर्च के अनुसार सेम में कार्डिओवस्कुलर सिस्टम को स्वस्थ बनाये रख क हृदय संबधी रोग को दूर रखने में सहायक होती है। सेम की फली के उपयोगी भाग (Useful Part of Sem in Hindi)आयुर्वेद में सेम के फली, बीज तथा पत्ते का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।sem ki phaliसेम की फली का सेवन कैसे करना चाहिए (How to Consume Sem Beans in Hindi)बीमारी के लिए सेम के सेवन और इस्तेमाल का तरीका पहले ही बताया गया है। इसके अलावा आप सेम की सब्जी (Sem ki sabji) बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। अगर आप किसी ख़ास बीमारी के इलाज के लिए सेम का उपयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार-–15-30 मिली काढ़ा–5-10 मिली रस का प्रयोग कर सकते हैं।सेम की फली कहां पाई और उगाई जाती है (Where Sem Beans is Found or Grown in Hindi)समस्त भारत में इसकी खेती की जाती है तथा इसकी फलियों का प्रयोग साग के रूप में किया जाता है।

Sem: करिश्माई ढंग से फायदा करता है सेम –  By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब BAL Vnita mahila ashram सेम एक प्रकार का लता होता है, जिसकी फलियों (sem phali) को खाने के लिए प्रयोग किया जाता है। सेम के फली में बहुत सारी पौष्टकताएं होने के कारण आयुर्वेद में सेम को औषधि के रुप में इस्तेमाल की जाती है। सेम के प्रत्येक फली में 4-5 बीज होते हैं, जो अंडाकार होती हैं। सेम का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, वैसे ज़्यादातर लोग सेम की सब्जी ( sem ki sabji)  बनाकर खाते हैं।  सेम की फली को गला और पेट का दर्द, सूजन, बुखार, अल्सर जैसे अनेक बीमारियों के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता है। चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि सेम कितने बीमारियों के लिए फायदेमंद है-   Contents  [ show] सेम क्या है? (What is Sem Phali in Hindi?) शायद आपको पता नहीं कि वर्ण के आधार पर सेम कई प्रकार की होती हैं। इसकी लता लम्बी, जमीन पर फैलने वाली  होती है। इसकी फली 3.8-5 सेमी लम्बी, 1.2-1.8 सेमी चौड़ी, हरी अथवा बैंगनी रंग की होने के साथ आगे के भाग की ओर नुकीली होती है। बीज 2-4 की...

Punjab News : चन्नी सरकार में खेल किट घोटाला, विजिलेंस जांच की मंजूरी, कई अधिकारी घेरे मेंBy बलुवाना न्यूज शिक्षा मंत्री मीत हेयर की सिफारिश पर सरकारने दी जांच की मंजूरीपूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरका में खेल किट घोटाले की अब विजिलेंस जांच होगी। शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर की सिफारिश पर मुख्यमंत्री भगवंत मान नेविजि. जांच की मंजूरी दी है। प्राथमिक जांच म सामनआया है कि नवंबर 2021 में पंजाब क खिलाड़ियों के खाते में 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाने के दौरान नियमितताएं बरती गईं। माना जा रहा है कि यह बड़ा घोटाला है, जिसमें कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। नवंबर 2021 में 8900 खिलाड़ियों को खेल किट देने की चन्नी सरकार ने मंजूरी दी थी। हर खिलाड़ी को किट के लिए 3 हजार रुपये विभाग द्वारा सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए। यह राशि लगभग 2.67 करोड़ रुपये थी। खेल किट के लिए राशि खातों में पहुंचने के दूसरे दिन ही खेल विभाग ने खिलाड़ियों से कुछ फर्मों के नाम पर चेक और ड्राफ्ट वापस करने को _इसके बाद जो खेल किट खिलाड़ियों को दी गईं वह गुणवत्ता के लिहाज से बेहद ही खराब थीं। यह राशि चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर की गई। इन्हीं सवालों को लेकर पूर्व सरकार घिरी हुई है।शिक्षा मंत्री ने उठाए सवाल आम आदमी पार्टी सरकार के खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने सवाल उठाया है कि खेल किट खरीद के लिए सरकार ने निविदाएं क्यों आमंत्रित नहीं कीं। इससे शक होता है कि खेल किट मामले में लापरवाही बरती गई।वनिता कासनियां पंजाबनहीं दिए गए लिखित आदेशघोटाला उजागर होने के बाद विभाग की प्राथमिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खिलाड़ियों से राशि वापस लेने लिखित आदेश नहीं दिए गए थे। मौखिक आदेश पर ही जिला खेल अधिकारियों के जरिए खिलाड़ियों से उनके खाते में आई रकम के चेक और ड्राफ्ट लिए गए।

Punjab News : चन्नी सरकार में खेल किट घोटाला, विजिलेंस जांच की मंजूरी, कई अधिकारी घेरे में By बलुवाना न्यूज    शिक्षा मंत्री मीत हेयर की सिफारिश पर सरकारने दी जांच की मंजूरी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरका में  खेल किट घोटाले की अब विजिलेंस जांच होगी। शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर की  सिफारिश पर मुख्यमंत्री भगवंत मान नेविजि.   जांच की मंजूरी दी है। प्राथमिक जांच म सामनआया है कि नवंबर 2021 में पंजाब क खिलाड़ियों के खाते में 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाने के दौरान नियमितताएं बरती गईं। माना जा रहा है कि यह बड़ा घोटाला है, जिसमें कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।  नवंबर 2021 में 8900 खिलाड़ियों को खेल किट देने की चन्नी सरकार ने मंजूरी दी थी। हर खिलाड़ी को किट के लिए 3 हजार रुपये विभाग द्वारा सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए। यह राशि लगभग 2.67 करोड़ रुपये थी। खेल किट के लिए राशि खातों में पहुंचने के दूसरे दिन ही खेल विभाग ने खिलाड़ियों से कुछ फर्मों के नाम पर चेक और ड्राफ्ट वापस करने को _ इसके बाद जो खेल किट खिलाड़ियों को दी गईं वह गुणवत्ता के...